Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेश्कर को अर्पित की श्रद्धांजलि

सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेश्कर को अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या । सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल अयोध्या के नयाघाट स्थित लता मंगेशकर चौक पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होने लतामंगेश्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुराधा पौड़वाल 41वे रामायण मेले में शिरकत करने अयोध्या पहुंची है।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अनुराधा पौडवाल को पुष्प देकरस्वागत किया। अनुराधा पौड़वाल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर निर्माण के बाद पूरी दुनिया के लोगों का अयोध्या में जमावड़ा होगा। पूरी दुनिया चाहती है कि भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करें । इसी उम्मीद और भावना से मैं भी आयी हूं। लता मंगेशकर चौक पर आने का मिला है। मौका बहुत अच्छा लगा। भारत रत्न लता मंगेशकर जी अब हमारे बीच में नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर चौक के जरिए लता जी को उचित सम्मान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments