Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गांजे के साथ एक गिरफ्तार

गांजे के साथ एक गिरफ्तार

0
205

जलालपुर, अंबेडकर नगर ।  क्षेत्र की देखभाल पर निकले उपनिरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को गाजे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

जैतपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक लवध्वज अपने हमराही बलवंत सिंह व धनंजय सिंह के साथ क्षेत्र की देखभाल व चेकिंग अभियान पर निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति इन्हना पुलिया के पास गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा है, जिसको पुलिस ने पकड़ कर तलाशी लिया तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ और जिसकी पहचान संतोष पुत्र रामदयाल निवासी बंदीपुर थाना जैतपुर के रूप में हुई है। इससे पूर्व इसके ऊपर जैतपुर थाने में गुंडा अधिनियम समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here