Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग होने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग होने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

अयोध्या। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग होने पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन पर भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने पटाखे फोडे़ एक-दुसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। भारत माता की जय के नारों के साथ माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि देश के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी। देश के वैज्ञानिकों ने मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान लैड करवाया। यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह , कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, जयनारायण सिंह रिंकू, राघवेन्द्र पाण्डेय, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments