Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीएम ने दिया किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के...

डीएम ने दिया किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के नवीन सभागार में किसान दिवस पर जनपद स्तरीय उत्पादकता गोष्ठी, फसल अवशेष प्रबंधन गोष्ठी एवं किसान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी को सम्पूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदान की गयी नवीन कृषि तकनीकों को अपने खेतों में प्रयोग करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी व अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कृषकों को अपने-अपने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों का समावेशी विकास करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लाक स्तर एवं ग्राम स्तर के कृषि गोष्ठियों के आयोजन के साथ ही छोटे छोटे कृषक समूहों में गोष्ठी आयोजित कर विभिन्न कृषि योजनाओं, कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी देने तथा कृषकों की समस्याओं को जानने व उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषकों की मांग के अनुरूप कृषकों का भ्रमण कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिये। नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के शोध कार्यों से किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये तथा लाभान्वित कृषकों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का भी रिसर्च कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। गोष्ठी में अधिक से अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन हेतु विभिन्न फसलों हेतु मुख्य पोषक तत्वों के प्रयोग की तकनीकी जानकारी तथा प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधनध्पराली प्रबंधन, जैविक खेती, विभिन्न योजनाओं यथा एग्री सेक्सन योजना, श्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कृषकों को श्री अन्न की खेती करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों द्वारा भी अपने अनुभवों को साझा किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कृषक बंधुओं के साथ दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान मेला प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन भी किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments