Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यालयों, कालेजों व मदरसे में देखा गया चंद्रयान की लैंडिंग

कार्यालयों, कालेजों व मदरसे में देखा गया चंद्रयान की लैंडिंग


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  चंद्रयान-3 की चांद पर हुई सफल लैंडिंग पर जहां पूरा विश्व व देश के लोग ख़ुशी से झूम उठे वहीं नगर व क्षेत्र में लोगों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। सरकारी कार्यालयों में लोगों ने सीधा प्रसारण देखा। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने अपने मातहतों के साथ इतिहासिक पल को देखा और वैज्ञानिकों की भूरि भूरि प्रशंसा की। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपने आवास पर पार्टी सहयोगियों के साथ चंद्रयान -3 मिशन प्रसारण को देखा। दलाल टोला स्थित मदरसा दारूल उलूम निदा-ए-हक में चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी के नेतृत्व छात्रों एवं अभिभावकों ने देखा। वैज्ञानिकों की इस सफलता पर पूरे देश वासियों को बधाई दी। उक्त अवसर पर मास्टर नफीस अहमद, कारी जसीमुद्दीन, अब्दुल गफूर, मुफ्ती इमादुदीन मुफ्ती अबरार अहमद मास्टर इम्तियाज अहमद, मौलाना तनवीर अहमद, मास्टर शम्सुल हसन आदि मौजूद रहे। मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय में अध्यापकों व छात्राओं ने इतिहासिक पल को देखा और वैज्ञानिकों को बधाई दी।इसी क्रम में पूर्व विधायक सुभाष राय,एम एल सी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल कसौधन,केशव प्रसाद श्रीवास्तव,मानिक चंद,मीसम रज़ा,देवेश मिश्रा, सुरेश लाल श्रीवास्तव, सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह,केयर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पैगाम फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना खालिद कासमी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर देश वासियों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments