Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगौ संरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था ठीक न...

गौ संरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर जताई नाराजगी


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा नगर पालिका परिषद अकबरपुर अंतर्गत अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र मिर्जापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में गोवंशो के लिए हरा चारा, भूसा, साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर पशु आहार दो कुंतल,चोकर दो कुंतल 50 किलो, हरा चारा तथा भूसा उपलब्ध पाया गया। परंतु साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए गए। अन्यथा की दशा में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गौशाला पर लाइट कनेक्शन की व्यवस्था, गोवंशों के पीने हेतु पानी की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई। गोवंशो हेतु टिन शेड और बढ़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें जिससे कोई गोवंश बीमार न होने पाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया गया कि अकबरपुर के सभी गौशालाओं का निरीक्षण किया जाए। इस दौरान मौके पर एक बछड़ा चोटिल पाया गया जिसे तत्काल इलाज हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। सहभागिता योजना अंतर्गत दूध देने वाली गायों को कुपोषित बच्चों के परिवारों को देने,दो जोड़ी बैलों को जरूरतमंद किसानों को देने तथा हरा चारा और अधिक मात्रा में बोने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान गोबर की मात्रा अधिक पाई गई। जिसे वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाए जाने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अपर उप जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments