Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचंद्रयान के सफल लैंडिंग पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां


अंबेडकर नगर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)द्वारा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होने पर भाजपा,युवा मोर्चा ने लोगों के साथ जनपद मुख्यालय की पुरानी तहसील तिराहे पर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी।चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन,इंजीनियरिंग कॉलेज,विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों पर हजारों लोगों ने लाइव देखा।

        तहसील तिराहे पर जश्न के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसरो के महान वैज्ञानिकों की देख रेख में चंद्रयान 3 के चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सफल्ला पूर्वक लैंडिंग ने भारत को विश्व में दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचने का रिकार्ड बना दिया। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान उनके ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने का प्रतिफल है।जिनके अथक परिश्रम से आज भारत का मस्तक पूरे विश्व में गर्व से ऊंचा हो गया है।कहा कि लगभग 600 करोड़ की लागत वाला चंद्रयान मिशन सबसे कम खर्चे पर वाला सफल लैंडिंग वाला यान साबित हुआ है। जिसमें एक स्वदेशी लैंडर माड्यूल,प्रोपल्शन माड्यूल और एक रोवर शामिल है।चंद्रयान के आज सफलता पूर्वक लैंडिंग ने हर भारत वासी को सम्मान से सराबोर कर दिया है।

      जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में चंद्रयान की सफलता पर जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिलामंत्री विनय पाण्डेय, चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,मनीष मिश्र, मनोज गुप्ता गुड्डू,शाश्वत मिश्र,नन्द कुमार तिवारी राना,डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह,प्रदीप मिश्र रिंकू,अनुज सोनकर,गौरव श्रीवास्तव,सौरभ मिश्र,विपिन पाण्डेय,अभिषेक सिंह यादव,अमित त्रिपाठी,अमित सिंह,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सत्यम ओझा,अनिल मिश्र, गगन मिश्र,आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments