Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल

जलालपुर अंबेडकर नगर। रोक के बावजूद भी युवाओं मे असलहे के प्रदर्शन के प्रति दिखावा कम नहीं हो रहा है। ऐसी घटनाओं की हालिया कड़ी में फेसबुक पर प्रदर्शन करते हुए एक युवक का फोटो जमकर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की गई, परंतु सप्ताह भर बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सूरज कश्यप नाम की एक प्रोफाइल पर युवक का असलहे के साथ फोटो अपलोड किया गया है जो की वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रकरण में थाना क्षेत्र के शिवपाल के ग्रामीणों ने थाना जैतपुर में सप्ताह भर पूर्व शिकायत की थी परंतु अभी तक इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। वायरल फोटो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल देखना है कि जैतपुर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। वायरल फोटो की पुष्टि अयोध्या समाचार नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments