Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगौशाला में पशुओं को समय पर चारा न खिलाए जानें के मामले...

गौशाला में पशुओं को समय पर चारा न खिलाए जानें के मामले में सचिव को किया गया निलंबित


अम्बेडकर नगर। गौशाला में पशुओं को समय से चारा न खिलाया जाना व गौवंशो की देखभाल एवं रखरखाव में गंभीर लापरवाही व उदासीनता के आरोप में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिव सरिता शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। गौरतलब है कि जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा बीते सोमवार को तहसील भीटी विकासखंड कटेहरी अंतर्गत गौशाला खडहरा का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दिन में 11 बजे तक पशुओं को चारा नहीं खिलाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी दिखाई थी। वहीं मंगलवार पशु चिकित्साधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान दोपहर तक पशुओं को चारा नहीं खिलाया गया था। दूसरे दिन भी लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments