Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठे गांव के पास शनिवार की देर शाम विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदते हुए जोरदार टक्कर मार दिया। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह व बारून चौकी प्रभारी बबलू कुमार मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा घायल बाइक सवार पिता पुत्र को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया

जहां प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों ने पिता पुत्र की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में 23 वर्षीय विशाल पुत्र द्वारिका व 45 वर्षीय द्वारिका प्रसाद निवासी मेहदौना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद सड़क पर मौजूद दुर्घटनाग्रस्त कार को जेसीबी की सहायता से हटवाकर रोड पर लगे लंबे जाम को खुलवाया।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की कार को कब्जे में लिया गया है। उक्त घटना के संबंध में अभी किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments