Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सौंप कर महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सौंप कर महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की किया मांग

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में महंत राजूदास के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियों अपलोड़ करने की जानकारी दी गयी है। जिसमें महंत राजूदास के द्वारा सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या को जूता मारने वाले को साधुवाद करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी की गई है।
सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का कहना है कि इस वक्तव्य से सपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। यह जातीय भेदभाव को बढ़ाने वाला है। वीडियो अनेको यूट्यूब चैनल व अन्य चैनल पर प्रकाशित हुआ है। जिसको सैकड़ो लोगो के द्वारा देखा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कारवाई की जाय। इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय व आनंदसेन यादव, विधायक अभय सिंह, हाजी फिरोज खां गब्बर, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, बख्तियार खान, हामिद जाफर मीसम, छोटेलाल यादव, रामअचल यादव, अमृत राजपाल, आभास यादव, जयसिंह यादव, शमशेर यादव, चौधरी बलराम यादव, राकेश यादव, रामरंग यादव, शिव कुमार यादव, स्वामीनाथ मौर्य, राकेश चौरसिया, विशाल यादव, शिव कुमार फौजी, दातादीन यादव, शाहबाज लक्की मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments