Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने पार किया मोटर

चोरों ने पार किया मोटर


बसखारी अंबेडकर नगर। खेत की सिंचाई करने के लिए लगाए गए मोटर पर अज्ञात चोर हाथ साफ कर गायब हो गए। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शुक्ल बाजार गांव का बताया जा रहा है। जहां पर हरिवंश शुक्ला ने अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए बिजली कनेक्शन लेकर  3 हॉर्स पावर का मोटर लगावाया था। बीते रविवार की शाम 7 बजे के करीब  हरिवंश शुक्ला के भतीजे आनंद शुक्ला खेत की सिंचाई करने के दौरान खाना खाने के लिए चले गये और रात्रि 10:00 बजे के करीब जब खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला। मामले को लेकर पीड़ित ने लहटोरवा पुलिस चौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में चौकी इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments