Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआवंटित लक्ष्य को करें अतिशीघ्र पूरा – जिलाधिकारी

आवंटित लक्ष्य को करें अतिशीघ्र पूरा – जिलाधिकारी

अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा  संबंधित को निर्देशित किया गया कि जिन प्रशिक्षण प्रदाताओं का लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है वह प्रशिक्षण आवंटित लक्ष्य को शीघ्र ही पूर्ण कर लें तथा यह भी निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण पूर्ण प्रशिक्षर्थियो को रोजगार दिलाया जाए और उन्हें नए-नए सेक्टर में प्रशिक्षण दिलाया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आकांक्षात्मक विकासखंड भीटी, भियांव एवं टांडा में अधिक से अधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग/ जिला समन्वयक एस सिद्दीकी, एम आई एस मैनेजर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments