Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकावरियों को न हो परेशानी, पुलिस लगातार करती रही निगरानी

कावरियों को न हो परेशानी, पुलिस लगातार करती रही निगरानी


आलापुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बाजारों में कावड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। जगह जगह पुलिस द्वारा बैरिकेंडिंग  करके बड़े वाहनों को रोका जा रहा है जिससे कावड़िया बिना रुके अपनी यात्रा सही ढंग से पूरा का सके। राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका पूरा इंतजाम किया गया है उनके लिए पीने का पानी और नाश्ते का भी पूरा प्रबंध किया गया है।राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ कांस्टेबल सुनील यादव,कांस्टेबल शैलेंद्र यादव पीआरबी 1664,दीवान रामजीत यादव,पीआरवी चालक अवनीश सिंह पदमपुर बाजार में कावड़ियों की  सुरक्षा में मौजूद थे। राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि शासन स्तर के निर्देश के बाद कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कावड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments