Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबेटे की संदिग्ध मौत पर जांच की मांग

बेटे की संदिग्ध मौत पर जांच की मांग

अयोध्या। जनपद सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज क्षेत्र स्थित ग्राम हयातनगर के रहने वाले अवधेश कुमार ने अपने पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर जांच की मांग को लेकर आईजी रेंज से मुलाकात की। उनका कहना है कि बेटे राजनाथ की मौत पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। जिसमें अभी तक रिपोर्ट नही दर्ज की गई है।
अवधेश कुमार ने बताया कि बेटा घर में काम कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी उसके बेटे के पास में आये तथा कहा कि तुमको भाभी बुला रही है। इसी के एक घंटे के बाद फिर से बताया कि तुम्हारा लड़का बेहोश होकर अंदर पड़ा है। जब हम वहां पहुंचे व बेटे को जिला अस्पताल ले गये तो डाक्टर उसे मृत घोषित करि दया। जिसमें गोसाइगंज थाने में जब मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए गये तो एसएचओं ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा लिखने के लिए कहा। जिसमें अभी तक कोई कोई कारवाई नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments