Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव।

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरौली के अगरबा पूरे नया गांव में बुधवार की सुबह एक दलित युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में आवासीय छप्पर में फंदे के सहारे शव लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दे कि तरौली बाजार के अगरबा पूरे नया गांव निवासी 18 वर्षीय अंजली पुत्री राजकुमार का शव आवासीय छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका देख गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मृतका के परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाने के उपनिरीक्षक बृजेश यादव कांस्टेबल गंभीर सिंह तथा महिला सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि रात में खाना-पीना के बाद सभी लोग सोने चले गए बेटी अंजली घर की बनी चौपाल में सो रही थी। सुबह जब नींद से उठे तो देखा कि उनकी बेटी का शव घर के सामने रखे छप्पर में फंदे से लटकता मिला। वहीं ग्रामीण ने बताया की मृतका मां बाप की अकेली बेटी थी तथा दो भाई थे। वह घर में सबसे बड़ी थी। मृतका के पिता रोजी रोटी के लिए दिल्ली शहर में रहते हैं। लेकिन इस समय उनके पिता भी घर पर आए हुए हैं। उपनिरीक्षक बृजेश यादव ने बताया युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments