Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया महाराज विक्रमादित्य

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया महाराज विक्रमादित्य


◆ करीब इक्कीस सौ वर्ष पहले महाराजा विक्रमादित्य ने किया था अयोध्या का पुर्नविकास


◆ रामनगरी अयोध्या का वर्तमान स्वरुप है महाराज विक्रमादित्य की देन


अयोध्या। जीआईसी के मैदान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के लिए विक्रमादित्य का अवतार बताया। महापौर ऋ़षिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या के विकास हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्रमादित्य के रुप में अवतार लिया है। हजारों करोड़ की परियोजनाओं के द्वारा सरकार अयोध्या का विकास कर रही है।

            जीआईसी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन भाजपा के द्वारा किया गया। इस दौरान विकास की 1057 करोड़ की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत भाषण को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को आमंत्रित किया गया। महापौर ने अपने भाषण के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाराज विक्रमादित्य का अवतार बताया पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया।


महाराज विक्रमादित्य ने किया था अयोध्या का पुर्ननिर्माण


 अयोध्या का वर्तमान स्वरुप महाराजा विक्रमादित्य की देन बताया जाता है। महाराजा विक्रमादित्य ने आज से करीब 2100 वर्ष पूर्व इसका निर्माण कराया था। इसको लेकर कई पौराणिक कहानियां अयोध्या में साधू संतो के द्वारा कही जाती है। महाराज विक्रमादित्य को अयोध्या में काफी पूज्य भी माना जाता है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments