Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विहिम ने किया पौधरोपण

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विहिम ने किया पौधरोपण

अयोध्या। विश्व हिन्दू महासंघ के द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुप्तारघाट स्थित लाल हनुमान मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिम के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष गोरक्षा प्रवीण दूबे ने किया।

विहिम जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर रखना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। जिसके तहत इस कार्यक्रम का आयेजन किया गया। प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष एक पौधा रोपित करके उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। संगठन द्वारा आगे भी अभियान चलाकर पौधे रोपित किये जायेंगे।

उन्होने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। विहिम के गोरक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रवीण दूबे ने कहा कि गोसंरक्षण व संवर्धन सनातन धर्म से जुड़े हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गाय का दूध से लेकर उससे जुड़ी वस्तुएं हमारे जीवन में परिवर्तन लाती है। पूरे प्रदेश में इसके लिए लगातार जागरुकता अभियान संगठन व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर मातृशक्ति जिलाध्यक्ष पल्लवी वर्मा, प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुनीता गौड़, शशि शर्मा, रीना द्विवेदी, संगीता आहूजा, सुमित्रा मित्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वरुप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, राकेश दूबे, जिला महामंत्री विवेकानंद पाठक, अमरेश सिन्हा, आयुष गौड़, संजीव चतुर्वेदी, रवि प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष केसी श्रीवास्तव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments