Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन दिन के अंदर दूसरी मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

तीन दिन के अंदर दूसरी मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

भीटी अंबेडकर नगर। सड़क दुर्घटना में युवक की    मौत,अढ़नपुर गाँव में तीन दिन के भीतर हुई दूसरी मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। भीटी थाना क्षेत्र के अढनपुर गांव में तीन दिनों के भीतर एक और दुर्घटना होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ड्राइवर ओमप्रकाश निषाद का मुंबई में हुई सडक दुर्घटना में मौत हो गई है, मौत का समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मुंबई में मौजूद उनके मित्रों ने सहयोग करके एंबुलेंस गाड़ी से उनका शव गांव के लिए भेज दिया है। पत्नी बच्चे और अन्य परिजन ग्रामीणों के साथ शव का इंतजार कर रहे हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर ओमप्रकाश निषाद पुत्र स्वर्गीय अभिलाल निषाद उम्र लगभग 45 वर्ष रोजी-रोटी कमाने के चक्कर में मुंबई गया था वह ट्रक ड्राइवर था, अभी पिछले सप्ताह ही मुंबई गया था कि उसके साथ अप्रिय घटना घटित हो गई, वह अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, व दो पुत्री  छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments