Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जूलस

विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जूलस

अयोध्या। विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने मौन जूलस निकाला। सिविल लाईन स्थित पार्टी कार्यालय से निकला जलूस नगर निगम पहुंचा। जहां शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरान्त पुनः पार्टी कार्यालय पहुंचा। यहां संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय पर विभाजन की पीड़ा को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गयी। जिसमें दर्शाये गये चित्रों ने विभाजन की यादों को ताजा कर दिया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि लाखों लोगो ने विभाजन की विभीषिका के दर्द को महसूस किया था। विभाजन विभीषिका दिवस ऐसे लोगो के कष्ट व संघर्ष को याद करने का दिन है। विभाजन के दौरान अमानवीय कृत्य लोगो के साथ किये गये। इस कष्ट को झेलने वालों को मिला यह दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस मानवता को मिले उस दर्द की हमें याद दिलाता है जिस दिन लोगो को जबरन उनके घरों विस्थापित कर दिया गया था। एक ऐसा हिंसक विभाजन जिसने लाखों लोगो का सबकुछ छीन लिया। विस्थापितों को कभी न भूलने वालें दर्द को हमें बांटना है। जिला प्रभारी व एमएलसी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि विभाजन इतिहास के पन्नों पर काले दिन के रुप में अंकित है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश के बटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन विश्व प्रकाश रुपन ने किया। इस दौरान विभाजन का दंश झेलने वाले सिंधी समाज के बुजुर्गो को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, मणीन्द्र पाण्डेय, कार्यक्रम के संयोजक राकेश मणि त्रिपाठी समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments