Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहत्याभियुक्त को जल्द गिरफ्तार करने की सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उठाई मांग

हत्याभियुक्त को जल्द गिरफ्तार करने की सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उठाई मांग

अयोध्या। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ब्लॉक इकाई तारुन के पदाधिकारियों ने दिवंगत शिक्षक राम तीरथ तिवारी के रामपुर भगन आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की । संगठन के ब्लॉक मंत्री शिव मूर्ति पांडेय ने स्वर्गीय राम तीरथ तिवारी की निर्दयतापूर्ण हत्या की कठोर शब्दों में निंदा भी किया ।
उन्होंने कहा कि जिस तरह साजिशन हत्या को अंजाम दिया गया है ये पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है । उन्होंने तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया । वहीं पूर्व शिक्षकों ने मुख्य अभियुक्त की अविलम्ब गिरफ्तारी करते हुए सख्त-सख्त सजा दिलाने की मांग भी किया । इस दौरान जिला मंत्री छोटेलाल यादव ने संगठन की तरफ से हर सहयोग देने का आश्वासन भी पीड़ित परिवार को दिया है । तो वहीं ब्लॉक अध्यक्ष तारुन पहलाद वर्मा ने दुखद घटना बताते हुए शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया । श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त शिक्षक संघ कार्यकारिणी के श्यामधर वर्मा, हंसराज यादव, राजेंद्र सिंह, बाबूराम ओझा, राजकुमार पांडेय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments