Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसामाजिक संस्था द्वारा अनाथ बच्चों को दी गई सहायता राशि

सामाजिक संस्था द्वारा अनाथ बच्चों को दी गई सहायता राशि


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सामाजिक संस्था आई एम होप फाउंडेशन अनाथो का नाथ बनकर सराहनीय कार्य कर रहा है जो अनाथ बच्चों को बिना भेदभाव का मदद कर रहा है। उक्त बातें क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने कार्यक्रम के दौरान कही। संस्था द्वारा हर माह की तरह इस माह मे भी 46 अनाथ बच्चों को दो हजार रुपये की  शिक्षा अनुदान देकर एक बार फिर मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य ने अपने हाथों से बच्चों को अनुदान का लिफाफा सौंपते हुए कहा कि समाजसेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है उन्होंने इस संस्था के इस अनूठे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अनाथ बच्चों की मदद करना पुनीत  कार्य है साथ ही इस कार्य से उत्साहित होकर संस्था का मनोबल बढाते हुए अपने स्तर से भी वह इन बच्चों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष फैजान मेंहदी ने फाउंडेशन की जानिब से शीघ्र ही डायलिसिस सेंटर खुलवाने की बात कही जिससे किडनी के मरीजो की मुफ्त में डाइलिसिस का उपचार हो सके। उन्हों ने सहयोगी अबूतोराब, नासिर अली समेत पूरी टीम की तरफ से मुख्य अतिथि को शाल व अभिनंदन भेंट कर के स्वागत किया। इस दौरान मेरी माटी मेरा देश के तहत भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन नियाज सिद्दीकी ने किया जिस अवसर पर समाजसेवी मो.सद्दाम , मो.अख्तर मो.अजीम, सुमित कुमार,हुसैन मेंहदी, कासिम,मो.फैज समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments