Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हुआ पद मार्च, लोगों को दिलाया गया सुरक्षा...

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में हुआ पद मार्च, लोगों को दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा


जलालपुर अंबेडकर नगर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में मालीपुर चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक जलालपुर रोड, अकबरपुर रोड तथा शाहगंज रोड तक पद मार्च किया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए वार्ता भी किया। उन्होंने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार से किसी के द्वारा कोई खलल नहीं होना चाहिए अगर कोई ऐसा खलल डालने का प्रयास करता है तो  तुरंत सूचित करें जिससे कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके साथ ही सड़क के किनारे पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को भी सचेत किया गया कि पटरी पर दुकान या अतिक्रमण कदापि ना करें नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना अध्यक्ष प्रेमचंद उप निरीक्षक अशोक सिंह हेड कांस्टेबल उमाशंकर मौर्य, योगेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु आदि पदयात्रा में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments