Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को काला दिवस के रूप...

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा,


◆ निकाला जाएगा मौन जुलूस


अंबेडकर नगर । भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस(काला दिवस) के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।जिसके लिए शनिवार को जूम ऐप पर वर्चुअल बैठक कर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह के संचालन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।

      भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत उत्सव के रूप में भाजपा मना रही है।कहा कि राष्ट्रवाद की विचार धारा से जन जन को जोड़ें,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हुए जनपद मुख्यालय पर विशाल मौन जूलूस निकाल कर लोहिया भवन में संगोष्ठी संपन्न होगा।13,14 अगस्त में युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 75 मोटर साइकिलों से तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी का अमृत महोत्सव मनायेंगे,जिसमे भाजपा और जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित रहेगी।कहा कि हर घर तिरंगा फहराए जाने की अभियान चलेगा।इस अवसर पर महापुरुषों,स्वतंत्रता सेनानी,विभिन्न सुरक्षा बलों के शहीदों की मूर्तियों की सफाई और माल्यार्पण करेंगे।15 अगस्त के बाद मेरा माटी मेरा देश अभियान में जुटेंगें।

       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हम आजादी का 75 वीं अमृत महोत्सव मना रहे हैं।कहा कि   विभाजन के समय जिन लोगों ने यातनाएं झेली और अपने प्राणों की आहुति दी उनकी याद में मौन जुलूस निकाला जाएगा।जनपद मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से निकाल कर 2 बजे लोहिया सभागार में गोष्ठी संपन्न होगा।

       जूम मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ,जिला उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,सुनील राजभर,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र, आकाश वर्मा, आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments