Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंविधान दिवस पर विशिष्ट योगदान करने वाले अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

संविधान दिवस पर विशिष्ट योगदान करने वाले अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

अयोध्या। संविधान दिवस पर अधिवक्ता संघ के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में मुख्य अतिथि बार काउंसिल के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय जय नारायण पांडे ने संविधान की गरिमा को अक्षुण्य रखने वाले और अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले अधिवक्ताओं को जागरूक अधिवक्ता मंच इंडिया के चतुर्थ अलंकरण समारोह में सम्मानित किया।

संविधान विशेषज्ञ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ शिव बहादुर तिवारी ने अधिवक्ता को समाज का पथ प्रदर्शक और समाज का एक टेस्ट और दिशा देने वाला बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षताअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित कालका प्रसाद मिश्रा और संचालन आशुतोष पांडे एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के संयोजक गिरीश तिवारी ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष बब्बन प्रसाद चौबे, संजीव दुबे, क्षितिज मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता वीर भानु प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मानवेंद्र दुबे, विपिन कुमार मित्र, नाथ बख्श सिंह, संजय रस्तोगी, सुशील पांडे, प्रदीप पाठक, सूर्य लाल, अजय शर्मा, मोहम्मद आरिफ खान, अनुशासन समिति बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद रज्जाक को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments