Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

बसखारी अंबेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एक युवक बाइक से बसखारी की तरफ से शुक्ल बाजार की तरफ आ रहा था।



वह बसखारी आजमगढ़ रोड पर सहारा हॉस्पिटल के निकट पहुंचा ही था कि इसी बीच बसखारी की तरफ से जा रहे एक बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। और उसके सर व गले में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। थोड़ी  देर बाद ही युवक की शिनाख्त रामकिशन पुत्र राजाराम निषाद  उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी बुकिया के रूप में हुई। वहीं दुर्घटना की खबर सुनकर आनन-फानन में परिवार व गांव के लोग भी रोते बिलखते थाने पर पहुंच गए। मृतक रामकिशन राजाराम के दो पुत्रों में ज्येष्ठ पुत्र बताया जा रहा है। जिसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी भी बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments