Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या9 अगस्त को सेक्टर स्तर पर जनपंचायत का आयोजन करेगी सपा

9 अगस्त को सेक्टर स्तर पर जनपंचायत का आयोजन करेगी सपा

अयोध्या। सपा 9 अगस्त को सेक्टर स्तर पर जनपंचायत का आयोजन करेगी। जिसको लेकर महानगर जोन प्रभारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 9 अगस्त को सेक्टर में बैठके करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए विकास कार्यों को जनता को बताया जाएगा व क्षेत्र की शिकायतों व जनसमस्याओं को एकत्रित करेंगे।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि बैठक में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, दान बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, संजय सिंह, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, रियाज अहमद , महानगर सचिव विजय यादव, जगन्नाथ यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष छात्रसभा शिवांशु तिवारी, इत्यादि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments