Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 117 शिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 117 शिकायतें


जलालपुर अम्बेडकरनगर। अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता की मौजूदगी में तहसील सभागार  में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां फरियादियों की लंबी कतार लगी रही, इस मौके पर कुल 117 शिकायतें आई। भियांव ब्लॉक क्षेत्र के शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार पांडे ने शिकायत किया कि गांव में गाटा संख्या 1272 बंजर खाता में दर्ज है सरकारी योजना के अंतर्गत सी एच ओ के भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जो पूरी तरह से मानक विहीन व नियम कानून को दरकिनार कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें सफेद बालू, पीली ईट तथा मसाला के अनुपात मे घोर असमानता है। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि जब इस बाबत ठेकेदार से शिकायत की गई तो ठेकेदार धमकी देते हुए बोला कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता जो करना हो जाओ कर लो। वही इसी ब्लॉक के राजेश कुमार द्वारा खतौनी संशोधन हेतु शिकायती पत्र देते हुए कहा गया कि खतौनी संशोधन के लिए कई वर्षों से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं जिसमें 4 लोगों के स्थान पर से 6 लोगों का नाम दर्ज हो गया है मौजूदा लेखपाल राशिद अख्तर का कहना है कि अगर पैसा नहीं दोगे तो हम संशोधन नहीं करेंगे चाहे किसी से भी फोन करवा लो या कुछ भी कर लो। लगभग 2 वर्ष से फाइल इनके पास  पड़ा हुआ है। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी, नायब तहसीलदार हुबलाल, वीडियो भियांव अंजली भारती, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments