Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनाया गया मौलिक अधिकार पार्टी का स्थापना दिवस

मनाया गया मौलिक अधिकार पार्टी का स्थापना दिवस

अयोध्या। मौलिक अधिकार पार्टी का 16 वां स्थापना दिवस पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर कोरी के नेतृत्व में प्रेस क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार गौतम तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता मेवालाल यादव शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं एक दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर विचार परामर्श किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर कोरी ने बताया कि आज पार्टी का 16 वां स्थापना दिवस केक काटकर प्रेस क्लब में मनाया गया। जिसमें जिले व प्रदेश के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हमारी मौलिक अधिकार पार्टी सभी के हक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। जो 2024 में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। हम लोग 2024 के चुनाव की पूरी तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम दौर गौतम, प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रमेश कुमार रावत,प्रदेश संगठन सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कंचन यादव,मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश कुमार बौद्ध जगन्नाथ विश्वकर्मा अवधेश शर्मा, अनिल कुमार नंद,शीला राजवंशी, विमला भारती, सुशीला गौड मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments