Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण किया जाय निस्तारण–जिलाधिकारी

शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण किया जाय निस्तारण–जिलाधिकारी

अंबेडकर नगर । जनसमस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्गत शासनादेश के क्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए थाना समाधान दिवस का आयोजन सभी थानों में किया गया। थाना अहिरौली में थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया।

थाना अहिरौली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कुल छः शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, उप जिलाधिकारी भीटी सुनील कुमार,नायब तहसीलदार भीटी, थाना अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, कानूनगो /लेखपाल तथा थाना के अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments