Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में दी...

मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में दी तहरीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। मारपीट व छेड़खानी करने को लेकर महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जैतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासिनी रेखा देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 4 अगस्त को सुबह 10:30 बजे अपने घर में अकेले बैठी थी और मेरी पुत्री छत पर पढ़ाई कर रही थी कि विपक्षी सुग्रीव निषाद ग्राम गोपाली पट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ जो एक मनबढ किस्म का है बदनियति से मेरे घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात घूँसों से पीटने लगा मेरी पुत्री जब बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा हल्ला गोहार पर  गांव के लोगों को इकट्ठा होते देख विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने जैतपुर पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments