Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकरनगर। युवती का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने के मामले मे  युवक के खिलाफ युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया कि  विपक्षी सोनू गौड़ पुत्र शंभू गौड़ परदेश रहता था। विपक्षी सोनू प्रार्थी की पत्नी की मोबाइल पर फोन कर अपने बूढ़े मां बाप से बात करता था। धीरे धीरे विपक्षी सोनू प्रार्थी की पुत्री से बात करने लगा। प्रार्थी की पुत्री को विश्वास में रख उसका अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने लगा। प्रार्थी ने अपनी पुत्री की शादी तय कर दिया। विपक्षी सोनू द्वारा प्रार्थी की पुत्री का अश्लील वीडियो ससुराल वालो को भेज  दिया गया। जिससे प्रार्थी की पुत्री की शादी टूट गई। विपक्षी सोनू की तरफ से सावले गौड़ प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध 506 समेत अन्य धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments