Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसपा ढलान पर, कांग्रेस समाप्त, सपा ने बाबा साहब का  किया है...

बसपा ढलान पर, कांग्रेस समाप्त, सपा ने बाबा साहब का  किया है अपमान – असीम अरुण

अंबेडकर नगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सामाजिक समरसता सम्मेलन नगर के लोहिया भवन में भाजपा ने आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।

         सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री असीम अरुण,जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,अनीता कमल,जय राम विमल के साथ डाक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

         सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल से ही अनुसूचित जाति और जनजाति की कल्याण के लिए कार्य करते चले आ रहे हैं। अनुसूचित जाति जनजाति को योजनाओं का लाभ मूल रूप से भाजपा सरकारें पहुंचा रही है। सबका विश्वास और प्रयास के लिए अभी बहुत काम बाकी है। जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके घर पर करने का आवाहन किया।सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब,शोषित और निर्बल वर्ग को प्रमुखता से मिल रहा है। उन्होंने सरकार की जनहित की कई योजनाओं का जिक्र किया। कहा बसपा ढलान पर है। कांग्रेस समाप्त हो गई है। सपा ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान बहुत किया है।आजादी का अमृत काल सामाजिक समरसता का काल है।

        डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क कर  जन समर्थन प्राप्त किया और मन की बात सहित कई अभियानों में भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर प्रदेश में स्थान बनाया है।जनपद की सभी 1898 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता को भाजपा ने आगे बढ़ाया है। संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रबुद्ध सम्मेलन को भी मंत्री ने सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अंकित मंडेला, राम प्रीत गौतम,धीरेन्द्र भारती,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,आईटी संयोजक मनीष मिश्र,आदित्य शुक्ल,मनोज गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव,नन्द कुमार तिवारी राना,रमेश यादव,कमलेश यादव,उमा शंकर सिंह,अविनाश सोनकर,प्रत्यूष त्रिपाठी,भरत शुक्ल,सेठ विशाल चंद,मनोज शाहू आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments