Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदस लाख के स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

दस लाख के स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। अपराध व अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियानों की श्रृंखला में जलालपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कस्बे के कच्चे पुल के पास आसिफ उर्फ बिहारी पुत्र जमालुद्दीन उर्फ लोधर निवासी सराय चौक जलालपुर जिला अंबेडकरनगर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दस लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिनांक तीन अगस्त की रात्रि में गश्त के दौरान नदी के कच्चे पुल से विपरीत दिशा में आ रहा अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस की गश्ती टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित सिंह व रजत यादव शामिल थे। मामले की रिपोर्ट एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश कर रिमांड का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments