Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला चिकित्सालय की घटना को लेकर आईजी से मुलाकात करेगा भाजपा का...

जिला चिकित्सालय की घटना को लेकर आईजी से मुलाकात करेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में बुधवार को हुई मारपीट की घटना को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आईजी से मुलाकात करेगा। मुलाकात के दौरान पूरे प्रकरण की जानकारी दी जायेगी तथा मामलें में निष्पक्ष जांच की मांग की जायेगी। प्रकरण को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा लगातार उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में है। वहीं गुरुवार को भी दिन भर इसी घटना को लेकर भाजपा के सोशल मीडिया गु्रपों में चर्चा होती रही।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आन ड्यूटी डाक्टर पर एफआईआर पंजीकृत करने के लिए विभागीय परमीशन की आवश्यकता होती है। जिसके लिए परमीशन मांगी जायेगी। भाजपा कार्यकर्ता की तरफ से भी मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गयी है। मामले में धारा 307 व 333 हटा दी गयी है। इसके साथ में दिनेश मिश्रा को पुलिस ने छोड़ दिया तथा उनका नाम भी मुकदमें से आने वाले समय में हटा दिया जायेगा। पूरी घटना को लेकर आईजी से मुलाकात की जायेगी तथा उन्हें मामले की विस्तार से जानकारी दी जायेगी। इसके साथ में मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments