Tuesday, September 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू में डूब रहे राष्ट्रीय पक्षी की जल आयोग व जलपुलिस ने...

सरयू में डूब रहे राष्ट्रीय पक्षी की जल आयोग व जलपुलिस ने बचाई जान

अयोध्या। सरयू में डूब रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान जलपुलिस व केन्द्रीय जल आयोग की टीम ने बचाई। इससे पहले मोर पर बन्दरों ने हमला बोल दिया था। जिनसे अपनी जान बचाने के लिए वह नदी में कूद गया। घायल मोर को नदी में कूदते देखकर टीम एक्टिव हो गयी तथा उसकी जान बचाई।
वन विभाग से कमल सिंह ने बताया कि जल पुलिस व केन्द्रीय जल अयोग विजय कुमार, जल पुलिस कांस्टेबल नित्यानंद यादव, जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, केन्द्रीय जल आयोग के जेई अमन चौधरी के द्वारा घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू करके जान बचाई गयी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। मौके पर वन विभाग से कमल सिंह व राम प्रकाश माली आये व उसे इलाज के लिए ले गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments