Tuesday, September 24, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवानिवृत्त होने पर सूचना विभाग के वरिष्ठ लेखाकार अवधेश जायसवाल को दी...

सेवानिवृत्त होने पर सूचना विभाग के वरिष्ठ लेखाकार अवधेश जायसवाल को दी गई विदाई

अयोध्या। मण्डलीय सूचना कार्यालय अयोध्या के वरिष्ठ लेखाकार अवधेश कुमार जायसवाल ने 31 जुलाई 2023 को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर उपनिदेशक सूचना अयोध्या मण्डल अयोध्या व प्रभारी मुख्यमंत्री मीडिया सेन्टर लोकभवन लखनऊ डा0 मुरलीधर सिंह के नेतृत्व में भावभीनि विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
बताया गया कि अवधेश कुमार जायसवाल ने 16 अगस्त 1984 को जनपद अयोध्या में गणक लिपिक के पद पर कार्य ग्रहण किया था। इसके बाद सन् 1992 से 1998 तक जनपद बस्ती में अपना योगदान प्रदान किया। तद्पश्चात फिर से जनपद अयोध्या में लेखाकार के पद पर दोबारा आये, यहां 10 साल सेवा देने के बाद मुख्यालय द्वारा इनको जनपद अम्बेडकरनगर का कार्य दिया गया। जनपद अम्बेडकरनगर में लगभग 5 वर्ष की सेवा प्रदान करने के बाद पुनः सन् 2012 से मण्डलीय कार्यालय अयोध्या में अपना योगदान प्रदान कर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गये। वक्ताओं ने कहा कि जायसवाल जी का अयोध्या के प्रति विशेष लगाव रहा है, जिसका परिणाम यह रहा कि इनको वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निचले स्तर तक के कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इनको उच्च सम्मान एवं आदर प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी अधिकारी मयंक तिवारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, प्रचार सहायक ऋषि सैनी, लेखाकार जिला सूचना कार्यालय सुल्तानपुर कृपाशंकर मौर्य, सहायक राम जी मौर्य, कम्प्यूटर आपरेटर राजित राम वर्मा, सहायक विजय कुमार यादव, निरंजन यादव, राजीव कुमार मौर्य, कौशल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी श्री पद्मवीर कृष्ण, राकेश मौर्य, राजकिशोर श्रीवास्तव, पूर्व सिनेमा आपरेटर अजय जायसवाल, डा0 के0के0 मौर्या, वसीम खां सहित बीएन दास, महेन्द्र त्रिपाठी, सीएम श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, करन प्रजापति, सम्राट अशोक कुमार मौर्य, अबुल बसर खान, जयप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र कुमार दूबे, पवन मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, पवन पांडेय, जे0पी0 गुप्ता पत्रकार उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments