Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयातायात के नियमों का पालन करने की दिलाई गई शपथ

यातायात के नियमों का पालन करने की दिलाई गई शपथ

अंबेडकर नगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दसवें दिवस परिवहन निगम परिसर अकबरपुर में परिवहन निगम के अधिकारियों के सहयोग से सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यवसायिक वाहन चालको एवं परिवहन निगम के बस चालको को स्वास्थ्य जॉब कार्ड परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम द्वारा मुद्रण कराकर उपलब्ध कराया गया।

उक्त के साथ ही परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों तथा निगम पर उपस्थित यात्रीगणों हेतु बस स्टेशन पर ही हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया। वहां पर उपस्थित चालकों / परिचालकों वा अन्य लोगों का नेत्र परीक्षण कराया गया। नेत्र परीक्षण में सभी चालकों/परिचालकों का आई विजन सही पाया गया। वहां पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु शपथ दिलायी गयी।

उक्त कार्यक्रम में वी०डी०मिश्रा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, परिवहन निगम के प्रभारी एआरएम प्रमोद कुमार, यात्रीकर / मालकर अधिकारी,मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी डा० सरिता गुप्ता के अतिरिक्त परिवहन निगम व परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी व यात्रीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments