Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानो इंट्री के बाद भी दोपहर तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे ट्रकों...

नो इंट्री के बाद भी दोपहर तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे ट्रकों का आवगमन रहता है जारी

 


◆  पुल निर्माण की वजह से सकरा हो गया है रास्ता, जिसमें आते जाते रहते है दो पहिया वाहन


◆   सुबह भारी संख्या में बच्चे आते जाते है स्कूल, दुघर्टना रोकने की नहीं है कोई रणनीति


अयोध्या। निर्माणाधीन फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे सुबह से दोपहर तक ट्रकों का आवागमन रहता है। जबकि यहां दिन में भारी वाहनों की नो इंट्री भी रहती है। फतेहगंज चौराहे से रेलवे क्रासिंग तक दो पहिया वाहनों से लोग भी आते जाते रहते है। यहां निर्माण में लगी जेसीबी तथा अन्य वाहन भी खड़े रहते है। पुल निर्माण प्रक्रिया में होने से मार्ग काफी सकरा बन गया है। इसमें ट्रक का आवागमन किसी बड़ी दुघर्टना का कारण बन सकता है। हालांकि प्रशासन ने इस ओर आंख मूंद रखी है।
फतेहगंज चौराहे से लालबाग क्रासिंग तक ओवरब्रिज के निर्माण में अभी लिंटर का कार्य चल रहा है। जिसमें लोहों को खोलने का कार्य चल रहा है। इसको लेकर लेबर भी सड़क से लेकर निर्माणधीन पुल पर रहते है। परन्तु इसी बीच ट्रकों का आवागमन लगा रहता है। पहले से यहां दिन में भारी वाहनों की नो इंट्री रहती थी। वर्तमान में पुल बनने की वजह से मार्ग और सकरा हो गया है। जिसमें बड़ी मुश्किल से कोई चार पहिया वाहन जा सकता है। परन्तु यहां दोपहर में भी ट्रक आते जाते रहते है। सकरे मार्ग से किसी तरह से ट्रक लेकर जाया जाता है। जिससे निर्माण में लगे कारीगरों व आने जाने वालों के लिए यह दुघर्टना का कारण बन सकती है। इससे पहले अयोध्या में इसी तरह की एक दुघर्टना हुई थी। जिसके बाद प्रशासन विपक्ष के निशाने पर आ गया था। जेई सेतु निगम रोहित अग्रवाल ने बताया कि एक व्यापारी है जो जबरदस्ती ट्रक ले आते है। उनसे गहमागहमी भी होती है। सर्विस लेन के भवन स्वामी अपना निर्माण तोड़ रहे है। जिसकी गति धीमी है। दिसम्बर तक पुल का निर्माण कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments