Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय–रंजन कुमार 

पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय–रंजन कुमार 

अंबेडकर नगर। जिले में बृक्षारोपण जन आंदोलन हेतु नामित नोडल अधिकारी रंजन कुमार सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिलाधिकारी अविनाश सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डी एफ ओ प्रणव जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहने मऊ में पूजन के उपरांत वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण जन आंदोलन का शुभारंभ किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा एक एक पौधे लगाए गए। उन्होंने वहां पर लगे वृक्षों का अवलोकन भी किया। साथ ही साथ सहने मऊ में बने पंचायत भवन का भी जायजा लिया गया। वहां पर उपस्थित समूह की महिलाओं तथा छात्रों से वृक्षारोपण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सचिव द्वारा पर्यावरण में विशेष योगदान देने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।’पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा करें, जो भी पेड़ लगाए जा रहे हैं उनकी आगे देखभाल करते रहे।

      जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।

पर्यावरण योद्धा का सम्मान पवन जायसवाल, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, राजन सुमन, अध्यक्ष, आर०पी०एस० चैरिटेबुल ट्रस्ट, अकबरपुर,प्रवीण कुमार गुप्ता यूथ आइकॉन एवं अध्यक्ष-युवान फाउण्डेशन,

वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कप्तान सिंह, प्रदेश संयोजक, पर्यावरण जन जागरूकता अभियान,अशोक कुमार अग्रहरि, अध्यक्ष उद्योग संघ अकबरपुर, जमाल अख्तर, सभासद, हयातगंज, शहनाज पत्नी श्मुख्तार अहमद, ग्राम पंचायत-शहनेमऊ,ब्लाक-अकबरपुर एव वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं देख-रेख में सराहनीय कार्य हेतु

सुनील मौर्या पुत्र निवासी-सकरावल पश्चिम, टाण्डा, राजकुमार पाठक निवासी ग्राम-खपुरा, पोस्ट-धमरूआ थाना- मालीपुर,  मुकेश कुमार पुत्र निवासी ग्राम अरिया बाजार,इन्द्रजीत पुत्र श्री बद्री, निवासी ग्राम व पोस्ट कवही अंजनपुर को सम्मानित किया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments