Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरेहटा पूरे हुब्बा पंडित गांव निवासी 35 वर्षीय अभिषेक तिवारी पुत्र स्वर्गीय देवनरायण तिवारी का शव शुक्रवार की सुबह घर के अंदर कमरे में पंखा के हुक से गमछा के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। युवक की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों तथा ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक अयोध्या शहर में रहकर गाड़ी की ड्राइविंग करता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह शहर से घर आया था वह नशे का आदी था। युवक बृहस्पतिवार की रात को अपने कमरे में सोने चला गया था और सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हुए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पाण्डेय व शाहगंज चौकी प्रभारी अनुराग पाठक ने पहुंच कर दरवाजा तोड़वाया तो अभिषेक गमछे के सहारे कुंडे से लटका था। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments