Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर22 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण के संबंध में बैठक का...

22 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण हेतु पहले से ही सभी गड्ढे तैयार कर लिया जाए। साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पौधों का जिओ टैगिंग अवश्य कराया जाए। अवगत कराना है कि शासन के मंशा अनुसार वर्ष 2023-24 में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश पर जनपद के विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य आवंटित है। जनपद में एक ही दिन 22 जुलाई को 2960380 पौधों का रोपण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments