Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिव्यांग सपा नेता ने 20 रुपये किलो टमाटर बेंच कर जताया विरोध

दिव्यांग सपा नेता ने 20 रुपये किलो टमाटर बेंच कर जताया विरोध

अयोध्या। टमाटर की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने गरीब ग्रामीण महिलाओं के बीच टमाटर 20 रुपये किलो बेचा। टमाटर के मूल्य वृद्धि को लेकर उन्होने अपना विरोध जताया। बीकापुर ब्लाक के ग्राम सभा रतनपुर तेंदुआ वनराजा का पुरवा में इस अनोखे विरोध का आयोजन किया गया।
पंडित समरजीत ने कहा कि समाजवादी टमाटर 20 रुपये किलो बेचा गया। जिससे ग्रामीण परिवेश की महिलाएं प्रसन्न दिखाई दी। भाजपा सरकार में टमाटर 200 रुपये किलो तक पहुंच गया। सब्जियों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण कई घरों में सब्जी बंद हो गयी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगो को राहत देने के लिए ग्रामीण इलाकों में टमाटर 20 रुपये किलो देने का कार्य कर रहे है। किसानों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों के सस्ता समान खरीदकर व्यापारी उन्हें अधिक दामों में बेचते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments