Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान,उप कृषि निदेशक

वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान,उप कृषि निदेशक

अंबेडकर नगर। बुधवार कृषि भवन सभागार में उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायों से उप कृषि निदेशक को अवगत कराया। कई किसानों ने नहर में पानी ना आने की शिकायत कि जिसमें मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा उनके समाधान के बारे में बताया गया और जल्द ही निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया तथा वहां जिले के कुछ सम्मानित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित भी किया गया। वही कृषि विज्ञान केंद्र पांती के  डॉक्टर रामजीत द्वारा गौ आधारित परंपरागत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कृषकों को जीवामृत  जैविक खेती करने के लिए बताया गया तथा उसके उपयोग के लिए विस्तृत जानकारी भी दी गई।

वहीं उप कृषि निदेशक ने कहा  कि जिले में दो विकास खंडों अकबरपुर वा कटेहरी में 100 एकड़ जमीन पर परंपरागत खेती वा प्रदर्शन कराया जा रहा है, जिसमें 50 50 एकड को 20 कलस्टर बनाए जाएंगे। वही किसान दिवस के रूप में उप कृषि  निदेशक अश्वनी कुमार सिंह द्वारा छः किसानों को  मोटा अनाज वा सांवा वा कोदो का मिनी किट दिए गए जिसमें उपस्थित किसान अमरजीत वर्मा, सुनील वर्मा, संतोष सिंह, राममगन बर्मा सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे, वहीं उपस्थित सभी किसानों को उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह द्वारा आने वाली 22 जुलाई को एक एक पौधा रोपण के लिए अनुरोध भी किया। मौके पर उपस्थित भूमि संरक्षणअधिकारी पीयूष राय, कृषि वैज्ञानिक प्रदीप कुमार बृजेश कुमार व संचालक करता अनुज कुमार सिंह की मौजूदगी में बैठक संपन्न किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments