Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी विवाद में चाचा व चचेरे भाईयों ने मिलकर किया 28 वर्षीय...

जमीनी विवाद में चाचा व चचेरे भाईयों ने मिलकर किया 28 वर्षीय युवक की हत्या

अयोध्या। जमीनी विवाद में चाचा व चचेरे भाईयों ने मिलकर 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। घटना अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली अर्न्तगत कोछा बाजार की है। बीकापुर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके नामजद अभियुक्तों में दो हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार की दोपहर घूर गड्ढे की जमीन को लेकर 28 वर्षीय राघवेन्द्र पाण्डेय का विवाद अपने चाचा से हो गया। जिसमें उसके चाचा व चचेरे भाईयों ने गहदाला व लाठी डण्डों से राघवेन्द्र की पिटाई कर दी। जिसको गम्भीरावस्था में सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बीकापुर कोतवाली के कोछा बाजार के रहने वाले राघवेन्द्र पाण्डेय की चाचा व चचेरे भाईयों ने जमीनी विवाद में पीटकर हत्या कर दी। जिसमें मुकदमा पंजीकृत करके नामजद दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments