Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऑपरेशन कायाकल्प के तहत अधूरी कार्यों को अतिशीघ्र करें पूरा

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अधूरी कार्यों को अतिशीघ्र करें पूरा

अंबेडकर नगर। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में निपुण भारत टास्क फोर्स एवं जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी टास्क फोर्स के सदस्यों को लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। निपुण भारत मिशन मॉनिटरिंग डैस बोर्ड के माध्यम से प्रत्येक बिंदु पर विभिन्न विकास खंडों के ए आर पी से वार्ता कर आ रही समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अधूरे कार्यों को तुरंत पूर्ण करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। प्रत्येक विकास खंड से खंड शिक्षा अधिकारी को अपने – अपने विकास खंडों के परफारमेंस रिपोर्ट की पीपीटी बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments