Saturday, March 7, 2026
HomeNewsसहारनपुर में ट्रक की टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार,...

सहारनपुर में ट्रक की टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, अंदर बैठे चारों की मौत

लखनऊ। सहारनपुर में देहरादून अम्बाला हाईवे पर ट्रक की टक्कर के बाद कार आग के गोले में तब्दील हो गयी। कार में सवार चार की जिंदा जलने से मौत हो गयी। आग इतनी विकराल तरीके से लगी थी कि शवों की पहचान करना भी मुश्किल लग रहा था। पुलिस ने काफी मुश्किल के बाद शवों की पहचान की।
मंगलवार की दोपहर सहारनपुर के रामपुर महिहारन क्षेत्र में ट्रक ने आल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। ट्रक की टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जाकर टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गयी। इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान ज्वालापुर हरिद्वार निवासियों के रुप मंे हुई। जिसमंें पति पत्नी उमेश कुमार व सुनीता गोयल तथा अमरीश जिंदल व गीता जिंदल शामिल है। वहीं पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनो दम्पत्ति जागधरी यमुनानगर में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments