Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर के खिलाड़ी अमन ने जीते कई मेडल

मिल्कीपुर के खिलाड़ी अमन ने जीते कई मेडल

मिल्कीपुर, अयोध्या। जिला मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मकबरा पर आयोजित परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मिल्कीपुर के अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते। मिल्कीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कहुवा के छात्र अमन ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल,100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, लंबी कूद में सिल्वर मेडल तथा लक्ष्मी ने लंबी कूद ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

इन खिलाड़ियों को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव,महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय व जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मेडल व पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने खेल अनुदेशक वीरेंद्र कुमार को दिया है।

अनुदेशक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह,वकार अहमद,बिपिन सिंह आदि अनुदेशकों के अलावा मिल्कीपुर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह,अजय भारत सिंह,अभिषेक यादव आदि ने भी शानदार प्रदर्शन करने पर इन बच्चों के साथ -साथ प्रशिक्षक खेल अनुदेशक वीरेंद्र कुमार की भी सराहना किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments