Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागन्ना पेराई सत्र प्रारम्भ, जिन्हें पर्ची सूचना एसएमएस से न मिल रही...

गन्ना पेराई सत्र प्रारम्भ, जिन्हें पर्ची सूचना एसएमएस से न मिल रही हो वह इसे ठीक करा लें

अयोध्या। पेराई सत्र 2022-23 हेतु जनपद मे स्थित रौजागॉंव चीनी में 19 नवम्बर से गन्ना का पेराई का कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा के.एम.शुगर मिल मोती नगर में 28 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। गन्ना किसानों को पर्ची की सूचना उनके द्वारा दर्ज कराये गये मोबाईल नम्बर पर भेजी जा रही है।

कतिपय गन्ना किसानों को भेजे गये 87 से 88 प्रतिशत एस.एम.एस. ही जा रहे हैं शेष फेल हो जा रहे हैं। गन्ना किसान भाईयों से अनुरोध हैं यदि उनके मोबाईल नम्बर बदल गये हों अथवा अन्य किसी कारणवश उनके मोबाईल पर एस.एम.एस. प्राप्त नही हो रहे हों तो तत्काल अपनी गन्ना समिति/गन्ना पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर उसे ठीक करा लें ताकि उन्हे गन्ना पर्ची प्राप्त करने में किसी भी असुविधा का सामना न करना पङें।

गन्ने से संबंधित समस्त सूचना ई गन्ना एप व बेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं जहॉं सभी जानकारी देखी जा सकती है। उक्त जानकारी जिला गन्ना अधिकारी ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments