Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद की सीमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

जनपद की सीमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

जलालपुर अंबेडकर नगर। बुधवार को पूर्व अपर स्थाई अधिवक्ता अनिल कुमार यादव के स्वर्गीय पिता के  त्रयोदशी संस्कार में शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन के दौरान सुरहूरपुर स्थित जनपद की सीमा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, पूर्व विधायक सुभाष राय, ,विधानसभा मीडिया सहसंयोजक विकाश निषाद  आदि ने बुके भेंट किया।अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं  द्वारा किए गए इस सम्मान से मैं अभिभूत हूं, उन्होंने सभी कार्यकर्तओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर अशोक उपाध्याय, मुन्ना सिंह, नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, आशारामौर्य, शीतल सोनी, गोलू जायसवाल, अमित मद्धेशिया, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments